24 नीलगाय के सिर काटकर फेंके
जयपुर। जयपुर के चौमूं में 24 नीलगाय का शिकार हो गया। वन विभाग की टीम को जंगल में नीलगाय की खाल और कटे हुए सिर मिले हैं। मामला कालाडेरा थाना इलाके के सबलपुरा गांव का है। ग्रामीण गुरुवार सुबह जंगल में गए तो उन्हें करीब 24 नीलगाय के अवशेष मिले। लोगों ने मौके से एक शिकारी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया- ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शिकारी विकास बावरिया को गिरफ्तार किया है। हालांकि लोगों को देखकर 2 शिकारी भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए शिकारी से उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी के पास से 150 कारतूस, एक बंदूक और अन्य हथियार बरामद हुए हैं। मौके पर दो आधार कार्ड भी मिले हैं।
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
भाजपा कार्यालय में उत्सव, सांसद ने खुद बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी