मकर संक्रांति सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उल्लास लेकर आए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सूर्योपासना के पावन पर्व मकर संक्रांति की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रकृति पूजन का यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उल्लास लेकर आए, भगवान सूर्यदेव सभी को आरोग्य और समृद्धि प्रदान करें, यही प्रार्थना है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मकर संक्रांति के साथ ही, माघ बिहू-भोगी-उत्तरायण और पोंगल पर्व की भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि लोक-संस्कृति से जुड़े यह सभी शुभ पर्व भारत की अमूल्य सांस्कृतिक विविधता के प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ये पर्व समाज में खुशियों का संचार करें, बाबा महाकाल से सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की कामना है।
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल