BREAKING: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में वायुसेना का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित
शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में वायुसेना का एक लड़ाकू विमान खेतों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और जलकर राख हो गया। हालांकि, लड़ाकू विमान में सवार दोनों पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं। विमान दुर्घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। यह हादसा नरवर तहसील के डबरासनी गांव में हुआ। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए घरों को बचा लिया। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के मुताबिक, नरवर तहसील के दबरासानी गांव में गुरुवार दोपहर सेना का एक लड़ाकू विमान क्रैश होकर किसानों के खेतों में जा गिरा।अब तक इस हादसे की वजह पता नहीं चल पाई है. हादसे में वायुसेना का मिराज-2000 ट्रेनर विमान क्रैश हुआ है।
उज्जैन यूनिवर्सिटी में दहशत: दीवार पर धमकी भरा मैसेज, संदिग्ध वस्तु बरामद
कोहली को करीब से न देख पाने पर बच्चे का इमोशनल वीडियो वायरल
Manish Sisodia ने भी किया इनकार: जस्टिस स्वर्ण कांता की अदालत में पेश नहीं होंगे
Bharatiya Janata Party का गुजरात निकाय चुनावों में दबदबा, 2531 सीटों पर जीत