Tika Ram Jully ने सांचौर में दलित दूल्हे को घोड़ी से उतारकर पीटने की घटना को लेकर दिया बड़ा बयान
राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सांचौर में दलित दूल्हे को घोड़ी से उतारकर पीटने के मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस विधायक टीकाराम जूली ने इस संबंध में भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
उन्होंने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान में दलितों पर अत्याचार कब रुकेगा? सांचौर में दलित दूल्हे को घोड़ी से उतारकर पीटा गया, बारातियों पर हमला हुआ, घोड़ी तक छीन ली, ये कैसा राज है भाजपा सरकार?
टीकाराम जूली ने इस संबंध मे आगे कहा कि भाजपा हमेशा ही दलितों, गरीबो और शोषितों से नफरत करती रही है, दलितों के प्रति दमनात्मक व्यवहार भाजपा सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है। भजनलाल जी आप मुख्य उर्फ गृह भी है, राजस्थान में गरीबों, दलितों और पिछड़ों को उनका हक मांगने पर जलील किया जाएगा तो तैयार रहना... सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। सरकार को जवाब तो देना पड़ेगा।
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय