प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान मौसम ने ली करवट, भगदड़ में घायल हुए लोग
जयपुर। राजस्थान के चुरू में तेज हवाओं के बाद धूल भरी आंधी के कारण एक कथा समारोह में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। पीटीआई के मुताबिक, यह कथा मशहूर कथावाचक प्रदीप मिश्रा के द्वारा की जा रही थी और कथित तौर पर जिला प्रशासन से आवश्यक मंजूरी लिए बिना यह आयोजन किया गया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एक पुरुष, एक बच्चा और एक महिला घायल
पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को घटना के बाद रद कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि तेज हवाओं के बाद धूल भरी आंधी के कारण कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। इस कार्यक्रम में करीब 15,000 लोग शामिल हुए थे। इसमें एक पुरुष, एक बच्चा और एक महिला मामूली रूप से घायल हो गए।
कार्यक्रम स्थल को खाली कराया
उन्होंने बताया कि सुरक्षा उपाय के तौर पर कार्यक्रम स्थल को खाली करा लिया गया। रतनगढ़ के सर्किल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के लिए कोई आधिकारिक अनुमति नहीं दी गई थी, क्योंकि आयोजक जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के बावजूद आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करने में विफल रहे।
आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी
जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने बुधवार और गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का दौरा किया था। उप-विभागीय अधिकारी राम कुमार ने कहा कि लाउडस्पीकर का खंभा बिजली की लाइन पर गिर गया, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इस घटना से जानमाल का नुकसान हो सकता था। उन्होंने कहा कि आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार: PIL का हो रहा दुरुपयोग
मौसम ने बदला रंग: बारिश से राहत, लेकिन 2 दिन बाद फिर बढ़ेगी गर्मी
White House के पास फायरिंग, हमलावर ढेर, अंदर मौजूद थे Donald Trump
मिशन दृष्टि की गूंज दुनिया में: पीएम मोदी के पोस्ट पर एलन मस्क का रिएक्शन
जांच एजेंसियों को मिले वित्तीय लेनदेन से जुड़े अहम दस्तावेज