मध्यप्रदेश की बारिश से राजस्थान में बाढ़ की स्थिति: राणा प्रताप सागर बांध में पानी का स्तर बढ़ा
मध्यप्रदेश के बड़े बांध गांधीसागर से किए जा रहे जल प्रवाह से रावतभाटा राणा प्रताप सागर बांध छलकने के करीब पहुंच गया है। गांधीसागर से शुक्रवार पांच स्लूज गेट खोल जल प्रवाह शुरू किया था। मंगलवार दोपहर 1 बजे पांचों गेट बंद कर दिए गए है।
अब गांधीसागर से विद्युत उत्पादन शुरू किया जाएगा। इधर शाम पांच बजे राणा प्रताप सागर बांध का जलस्तर पूर्ण भराव क्षमता 1157.50 फीट के मुकाबले 1155.40 फीट पर पहुंच गया है। गांधीसागर बांध का जलस्तर 1288.77 फीट रह गया है। इसकी भराव क्षमता 1312 फीट है।
777 एमसीएम पानी आया पांच दिन में
राणा प्रताप सागर बांध में पिछले पांच दिनों में 777 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी गांधीसागर से आया है। शुक्रवार दोपहर को गांधी सागर के पांच गेट खोलकर जल प्रवाह किया गया। तब राणा प्रताप सागर बांध का जलस्तर 1140.71 फीट था। पांच दिनों में बांध में 14.69 फीट पानी बढ़ा है। मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग जयपुर द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र के तहत ग्रीन को ग्रुप द्वारा 1920 मेगावाट पंप स्टोरेज परियोजना के निर्माण के लिए गांधीसागर बांध से 891.944 एमसीएम जल प्रवाहित करने की अनुमति जारी की गई थी।
HPV Vaccine को लेकर जागरूकता की कमी बनी बड़ी चिंता
2027 विश्वकप को लेकर चयन और भविष्य पर उठ रहे सवालों के बीच आया बयान
सफाई कर्मियों की हड़ताल से ठप हुई डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन सेवा
भारत में 5 अरब डॉलर निवेश करेगा UAE, रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में बड़े समझौते
सोने और चांदी में गिरावट, गोल्ड के नए रेट अपडेट