भीषण अग्निकांड से जोधपुर दहला, हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में जलकर राख हुआ सामान
जोधपुर के पाल गांव के पास एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। इस आग में लाखों रुपये का हैंडीक्राफ्ट सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, यह हादसा लक्ष्मण विहार में स्थित बालाजी हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में हुआ। फैक्ट्री में अचानक आग लग गई, जो धीरे-धीरे भयंकर रूप लेती गई। आग इतनी तेज फैल गई कि अंदर रखा महंगा सामान जल गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही बासनी और बोरानाडा से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
राशिफल 07 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जनजातीय खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच साबित हुआ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स
सुशासन तिहार 2026: अंजनी साहू के लिए बना राहत और खुशी का जरिया
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की