IPS अफसरों की सूची अंतिम चरण में, राजस्थान में ट्रांसफर-पोस्टिंग को मिल सकती हरी झंडी
आइपीएस राजीव कुमार शर्मा की डीजीपी पद पर नियुक्ति के बाद अब राजस्थान पुलिस महकमे में वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों के नए पदस्थापन को लेकर हलचल तेज हो गई है। राज्य में डीजी एसीबी सहित कुछ महत्वपूर्ण पद रिक्त हैं, जिन्हें जल्द ही भरा जाना है।
माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और नवनियुक्त डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के बीच संभावित भेंट के बाद वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों की स्थानांतरण और नियुक्ति सूची को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। संभावित फेरबदल न केवल प्रशासनिक दृष्टिकोण से अहम होगा बल्कि कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।
पद भरने की कवायद
एसीबी के महानिदेशक का पद लम्बे समय से रिक्त रहा है। आठ आइपीएस अफसरों को अन्य पदों पर अतिरिक्त कार्यभार की जिम्मेदारी निभानी पड़ रही है। साथ ही 12 नए आइपीएस हैदराबाद में ट्रेनिंग कर रहे हैं और 5 आइपीएस अवकाश पर चल रहे हैं। रिक्त शीर्ष पदों व नई नियुक्ति देने के लिए आइपीएस की सूची आने की संभावना है।
वरिष्ठ स्तर पर चल रहा मंथन
पुलिस विभाग के भीतर स्थायित्व लाने और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में रणनीति बन रही है। इसी क्रम में नई सूची में कई वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका में बदलाव संभव है। यह भी संभावना है कि कुछ अधिकारियों को उनके अनुभव के अनुसार नई जिम्मेदारियां दी जाएं।
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव