देर रात लखनऊ में फायरिंग का सनसनीखेज मामला, चार नामजद और कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया है। हथियार से लैस बदमाशों ने अलीगंज क्षेत्र में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी है। हालांकि बदमाशों की फायरिंग में कार सवार युवक बाल-बाल बच गया है। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया की जान से मारने की नीयत से मुझ पर हमला किया गया था। देर रात हुई फायरिंग ने इलाके में हंडकंप मचा दिया है। पीड़ित की कार पर गोलियों के निशान मिले हैं। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। दरअसल शुक्रवार देर रात अलीगंज थाना क्षेत्र के पुरनिया चौकी क्षेत्र में ब्लैक बग कैफे के पास फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़ित की पहचान आयुष सिंह के रूप में हुई है। आयुष ने बताया कि वह रात करीब 10 बजे अपने कुछ दोस्तों के साथ ब्लैक बग कैफे पहुंचा था। जैसे ही वह पार्किंग में पहुंचा, तभी वहां खड़ी काली स्कॉर्पियो और नीली बलेनो से 7-8 लोग उतरे और उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमला करने वालों में शिवम सिंह, विवेक तिवारी उर्फ हनी, रजत चौधरी, अर्पित मिश्रा समेत अन्य 4-5 लोग शामिल थे। आयुष का कहना है कि इन लोगों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया था। हालांकि इस हमले से वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहे। लेकिन उसकी स्विफ्ट कार पर गोलियों के कई निशान मिले हैं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर अलीगंज पुलिस ने नामजद आरोपियों शिवम सिंह, विवेक तिवारी उर्फ हनी, रजत चौधरी और अर्पित मिश्रा समेत अन्य 4-5 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(3), 109 और 324(4) के तहत एफआईआर दर्ज की है।
फिलहाल अलीगंज पुलिस नामजद बदमाशों की तलाश में जुटी है। पीड़ित ने हमलावरों की गाड़ियों के नंबर भी पुलिस को दिए हैं। इस मामले में पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है। इस मामले में एडीसीपी नॉर्थ जितेंद्र दुबे ने बताया कि रात करीब साढ़े 10 बजे अलीगंज पुलिस को सूचना मिली थी। निखिल ने अपनी स्विफ्ट गाड़ी पर फायरिंग किये जाने की बात बताई थी। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। इस मामले में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मौके पर फिलहाल शान्ति है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: Indian National Congress का पीएम पर हमला, सर्वदलीय बैठक की मांग
Saurabh Bharadwaj का बयान—“राज्यसभा सांसद बने इसलिए हुई शादी”, Raghav Chadha पर निशाना
अमेरिका-ईरान तनाव का असर: 60% तक बढ़ी तारकोल की कीमत, सड़क निर्माण प्रभावित
Rajnath Singh-चीन रक्षा मंत्री की बिश्केक में मुलाकात, रिश्तों में नरमी के संकेत