Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
धमतरी, छत्तीसगढ़: 14 फरवरी की सुबह धमतरी जिले में सड़क हादसा हुआ जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 1 घायल हुआ। यह दुर्घटना एनएच 30 पर अर्जुनी थाना क्षेत्र के खपरी के पास हुई। तेज रफ्तार कार एक खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में कार में सवार सभी मृतक कोबरा बटालियन के जवान थे। मृतकों में हेड कास्टेबल मुकेश कुमार, एसआई उमेंद्र सिंह, कांस्टेबल राजकुमार गौड़, और सिविलियन ड्राइवर हीरालाल नागर शामिल हैं। घायल जवान अभिमान राय को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जैसे ही हादसे की सूचना मिली, पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर जमा हो गए। इस दर्दनाक हादसे की जानकारी मिलते ही प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने घायल जवान से फोन पर बात की और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का आश्वासन दिया। महापौर रामू रोहरा ने भी गृह मंत्री से यह वार्ता करवाई।
घटना के बाद धमतरी में सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासन की ओर से बचाव और जांच में तेजी लाई गई। दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराव बताया जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल से मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड के उपाध्यक्ष कांकर ने की सौजन्य भेंट
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में रेलवे सुरक्षा एवं सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
1 मई से 15 मई, 2026 तक स्व-गणना पोर्टल पर जाकर अपने और परिवार की जानकारी दर्ज करने का किया आह्वान
181 हेल्पलाइन पर शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें, गर्मी में पानी-बिजली की शिकायतों को प्राथमिकता में रखें— एसीएस श्रेया गुहा
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक