पत्नी का ऑपरेशन कराने अस्पताल गए वकील के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
गोरखपुर। पत्नी का ऑपरेशन कराने अस्पताल गए वकील के भरवलियां बुजुर्ग मोहल्ले में स्थित घर का ताला तोड़कर चोर दिनदहाड़े चोरी कर कर ले सामान ले गए। जब परिवार लौटा तो घटना की जानकारी लगी। घर में लगे सीसी कैमरे में आते-जाते चोर कैद हो गए। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरी की पहचान की कोशिश में जुट गई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अश्वमेघ नगर, भरवालियां बुजुर्ग में रहने वाले वकील सतीश कुमार मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई है कि 10 अप्रैल सुबह करीब 8 बजे अपनी पत्नी का आपरेशन कराने के वह अस्पताल गए थे। दोपहर करीब 12 बजे जब वह घर लौटे तो मकान के मेन गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो आलमारी खुली पड़ी थी और उसमें रखे सभी गहने गायब थे। चोरी गए सामान में गले की चेन, मंगलसूत्र, सात अंगूठियां, पांच जोड़ी झुमके, हार, चार पायल, 10 चांदी के सिक्के और ब्रेसलेट शामिल हैं। चोरी गए जेवरों की कीमत लाखों में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस टीम इलाके में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। एसपी सिटी ने बताया कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर गिरफ्तार किया जाएगा।
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बंगाल में बंपर वोटिंग: 91.40% मतदान, तमिलनाडु ने भी रचा इतिहास
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी की तस्वीर