जयपुर वायरल वीडियो केस में चार आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में 10 अप्रैल को सामने आए एक वायरल वीडियो ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया था। महिलाओं के खिलाफ अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति के बावजूद इस तरह की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए थे। अब पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
यह वीडियो बाइक सवार युवकों द्वारा स्कूटी चला रही एक युवती से सरेआम छेड़छाड़ का है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर जांच शुरू की थी। बाद में इन सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
कौन हैं आरोपी
मुख्य आरोपियों में मनराज मीणा और सुदामा मीणा शामिल हैं, जिन्होंने बाइक पर युवती से छेड़छाड़ की थी। वहीं दूसरी बाइक पर वीडियो बनाने वाले महेश बंजारा और लोकेश बंजारा को भी गिरफ्तार किया गया है।
वीडियो और वायरल होने की टाइमलाइन
पुलिस जांच में सामने आया कि यह घटना 27 दिसंबर 2025 की बताई जा रही है, जिसे आरोपियों ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल किया था। वीडियो वायरल होते ही मामला तूल पकड़ गया और डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
कैसे हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने वीडियो में दिख रहे वाहनों के नंबर और आरोपियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल के आधार पर उनकी पहचान की। लोकेशन ट्रेस करने के बाद पुलिस टीम ने टोंक के जंगलों में दबिश देकर मुख्य आरोपी सुदामा, मनराज और उनके साथी लोकेश व महेश को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में बड़ा खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना के समय वे नशे में थे और सड़क पर स्टंट कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने युवती से छेड़छाड़ की, जिसका वीडियो उनके साथियों ने बना लिया। बाद में इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया ताकि लोकप्रियता मिल सके। पुलिस के अनुसार आरोपी मनराज मीणा पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। डीसीपी राजर्षि राज ने कहा कि महिला सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन