कांग्रेस के 12 पार्षद भाजपा में शामिल
मुंबई। महाराष्ट्र में दिसंबर में हुए निकाय चुनाव के दौरान अंबरनाथ नगर परिषद सीट पर बहुमत के लिए कांग्रेस के 12 पार्षदों ने भाजपा-एनसीपी से गठबंधन किया था। जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस ने बुधवार को सभी को सस्पेंड कर दिया था। सभी सस्पेंड पार्षद भाजपा में शामिल हो गए हैं। महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने बुधवार देर रात भाजपा कार्यालय में इस बात की घोषणा की। उन्होंने कहा- लोगों ने इन पार्षदों को चुना था और उन्होंने नागरिकों से विकास का वादा किया था। वे हमारे साथ इसलिए आए हैं क्योंकि सरकार गतिशील तरीके से काम कर रही है और लोगों को न्याय और विकास देने में सक्षम है।
कानपुर में मेधावी छात्रा की खुदकुशी: 92% अंक भी नहीं बचा पाए वैशाली की जान
आजमगढ़: बच्चों से सफाई कराने वाले प्रधानाध्यापक पर गिरी गाज, निलंबित
विशेष सत्र का अंतिम दिन: लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत न मिलने से गिरा महिला आरक्षण बिल
महिलाओं से बदसलूकी करने वाला आरोपी पकड़ा गया, फरारी में हाथ-पैर टूटे
सबरीमाला विवाद: क्या धर्म की अनिवार्य प्रथाएं अदालतें तय करेंगी? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी बहस