चाइनीज मांझा से 38 साल के शख्स की कट गई गर्दन, मौत
सहारनपुर । चायनीज मांझा ने एक शख्स की जान ले ली है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के कुतुबशेर थाना क्षेत्र में चीनी मांझा, पतंग की डोरी से गला कटने के बाद 38 साल के एक शख्स की मौत हो गई। गौरतलब है कि चीनी मांझा पतंग उड़ाने में इस्तेमाल होने वाले धागे में लगाया जाता है। इसमें कांच की कोटिंग का इस्तेमाल होता है, जो कई बार इंसानों और पक्षियों के लिए जानलेवा साबित होता है। हालांकि यूपी सरकार ने 2017 में कांच की परत वाली पतंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया था। मृतक की पहचान अतुल शर्मा के रूप में हुई है। इस मामले में शहर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गुरुवार को बताया कि यह घटना बुधवार शाम की है जब कुतुबशेर पुलिस स्टेशन में एक व्यक्ति के बारे में सूचना मिली थी। वह शख्स शारदा नगर फ्लाईओवर पर एक तार से घायल हो गया था। एएसपी ने कहा कि घायल व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हालांकि पूछताछ के दौरान मृतक के पिता ने बताया कि उसका बेटा अतुल शर्मा घर से अपनी मोटरसाइकिल से सामान लेने बाजार जा रहा था और जब वह शारदा नगर फ्लाईओवर पर पहुंचा तो एक तार उसके गले में फंस गया। पुलिस ने कहा कि जिले में चाइनीज मांझे की छापामारी की जा रही। अब तक पुलिस ने लगभग छह दुकानदारों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया है। पुसिल ने उनके कब्जे से प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के 52 बंडलों को जब्त किया है।
MPL सिंधिया कप: भोपाल लेपर्ड्स की कमान फिर मोहम्मद अरशद खान के हाथ
न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के ऊपर ₹600 प्रति क्विंटल बोनस की घोषणा
स्नूकर क्लब बना खूनी मैदान, भोपाल में नाबालिग छात्र पर ताबड़तोड़ हमला
10वीं के छात्र पर सहपाठी का हमला, एक थप्पड़ के विवाद ने लिया खतरनाक मोड़
काला पड़ता भोपाल का बड़ा तालाब, नैचुरल पानी बचाने की कवायद तेज