ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की
जयपुर । जयपुर जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशों की अनुपालना में कार्यालय प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, जयपुर (द्वितीय) ने 26 घंटे के सघन जांच अभियान के तहत ओवरलोड वाहनों की जांच की। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, जयपुर (द्वितीय) धर्मेन्द्र चौधरी ने बताया कि अभियान के तहत दिनांक 16 फरवरी, 2025 को प्रात: 6 बजे से दिनांक 17 फरवरी 2025 प्रात: 8 बजे तक रेनवाल, कालवाड़, जोबनेर, चौमूं, कालाडेरा, जाटावाली सहित अन्य क्षेत्रों में ओवरलोड वाहनों की जांच की गई। इस दौरान कुल 71 ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई एवं 30 लाख रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई। सघन जांच अभियान के लिए गठित दल में जिला परिवहन अधिकारी, जयपुर द्वितीय संजय शर्मा, जिला परिवहन अधिकारी चौमूं अनूप सहरिया, प्रादेशिक परिवहन कार्यालय जयपुर द्वितीय के परिवहन निरीक्षक एवं उप निरीक्षक राजेश कुमार चौधरी, बिजेन्द्र कुमार, बलवीर सिंह, अनिल बसवाल, अविनाश चौहान जिला परिवहन कार्यालय शाहपुरा के परिवहन निरीक्षक श्री बाबूलाल मीणा, श्री भारतेन्दु पचौरी, सुनील अग्रवाल तथा जिला परिवहन कार्यालय चौमूं के परिवहन निरीक्षक बिजेन्द्र मीणा हंसराज टेपन एवं श्री अरविन्द सिंह शामिल रहे।
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ