मांग को लेकर नंगे पैर घूम रहे विधायक ने जूते चप्पल पहने
जयपुर । राजस्थान की पूर्व गहलोत सरकार के कार्यकाल में कांग्रेस के एक विधायक ने बालोतरा को जिला बनाने की मांग को लेकर जूते चप्पल का त्याग किया था। करीब एक साल तक वे नंगे पैर घूमे। जब तत्कालीन मुख्यमंत्री ने बालोतरा को जिला बनाने की घोषणा की तो जनता ने अपने विधायक को चांदी की जूतियां पहनाई थी। उन विधायक का नाम है मदन प्रजापत। अब भजनलाल सरकार में भी भाजपा के एक विधायक ऐसे हैं जिन्होंने पूरे 226 दिन से जूते चप्पल नहीं पहने। वे अपने क्षेत्र में सड़क की मांग कर रहे थे। हाल ही में बजट भाषण में जब सड़क निर्माण का ऐलान हुआ तो उन्होंने जूते चप्पल वापस पहने हैं।
ये विधायक शत्रुघ्न गौतमम जो केकड़ी से विधायक हैं। केकड़ी से चुनाव जीतने के बाद वहां के विधायक शत्रुघ्न गौतमम ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर जूते चप्पल त्याग दिए थे। वे पिछले 226 दिन से नंगै पैर ही घूम रहे थे। अपने क्षेत्र में नंगे पैर घूमने के साथ विधानसभा में भी नंगे पैर ही आते थे। अब बजट भाषण के दौरान डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने शत्रुघ्न गौत्तम के क्षेत्र में सड़क निर्माण का ऐलान किया तो उनकी मांग पूरी हो गई। अपना प्रण पूरा होने के बाद अब वे फिर से जूते चप्पल पहनेंगे। 16 जुलाई को डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कई घोषणाएं कीं। इस दौरान केकड़ी देवली नसीराबाद फोर लेन सड़क के निर्माण का ऐलान भी किया गया। इस ऐलान से विधायक शत्रुघ्न गौतम का प्रण पूरा हुआ और उन्होंने फिर से जूते पहन लिए हैं।
Muppala Lakshmana Rao उर्फ गणपति नेपाल में गिरफ्तार, 15 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की संभावना
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, नामांकन के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहे
पुलिस महकमे में हुआ होली मिलन समारोह, अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर मनाई होली
महाराष्ट्र में परिवहन क्षेत्र की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ट्रांसपोर्टरों ने रखीं प्रमुख मांगें
नीतीश कुमार का पूरा प्रोफाइल: परिवार, शिक्षा और सियासी सफर की कहानी