दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों को धमकाने का मामला
अयोध्या। अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में बालिका से दुष्कर्म के आरोपी से सुलह-समझौता करने का दबाव बनाते हुए धमकी देने के मामले में पुलिस ने भदरसा नगर पंचायत चैयरमैन व दो सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज एफआईआर में पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भरतकुंड पिपरा निवासी रामसेवक दास ने बताया कि चेयरमैन मोहम्मद राशिद, सपा नेता जय सिंह राणा व एक अन्य व्यक्ति के साथ जिला महिला चिकित्सालय पहुंचे और रात करीब 11 बजे प्राइवेट वार्ड में भर्ती रेप पीड़िता के परिजनों से मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाने लगे। सुलह न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। नगर कोतवाल अश्वनी पांडेय ने बताया कि रामसेवक दास की तहरीर पर आरोपी नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
पीएम मोदी ने राजनीतिक और नैतिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया: Mallikarjun Kharge का बड़ा आरोप
राजेश राजौरा को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार, अनुराग जैन 5 दिन की छुट्टी पर
नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों से की बातचीत, पश्चिम एशिया के तनाव पर चर्चा
जियोपॉलिटिक्स के महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे Narendra Modi, चीफ गेस्ट होंगे Alexander Stubb