परीक्षा में नकल को लेकर 23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
मेरठ। मेरठ के सुभारती यूनिवर्सिटी में नकल कांड में 23 लोगों के खिलाफ एसटीएफ ने केस दर्ज कर इन्हें नकल कराने और धोखाधड़ी का आरोपी माना है। इनमें सॉल्वर गैंग के 3 लोग शामिल हैं। इनका का कनेक्शन हरियाणा-दिल्ली से है।
पूछताछ में सामने आया कि 11 अभ्यर्थियों ने 25 जुलाई को और 4 अभ्यर्थियों ने 26 जुलाई को ऑनलाइन नकल की थी। दूसरे दिन की परीक्षा में बैठकर नकल कर रहे अभ्यर्थियों को एसटीएफ ने मौके से ही हिरासत में लिया था। शुक्रवार को एसटीएफ ने रेड के दौरान सुभारती यूनिवर्सिटी से हिरासत में लिया था। अब इनको जेल भेजा है। जेल जाने वालों में 3 लड़कियां भी हैं। उनके घरवालों ने सॉल्वर को पेपर सॉल्व कराने के लिए मोटी रकम दी थी। इनमें एक लड़का भी शामिल है। उसके घरवालो ने भी सॉल्वर को पैसे दिए थे। बाकी तीनों सुभारती विवि के कर्मचारी हैं।
जियोपॉलिटिक्स के महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे Narendra Modi, चीफ गेस्ट होंगे Alexander Stubb
छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 13 ट्रेनें 3 दिन तक रद्द, यात्रियों को अलर्ट
महायुद्ध की आहट हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
हर साल 14,000 नई भर्तियों से दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और मजबूत
जस्टिस Surya Kant ने भूटानी न्यायपालिका में तकनीकी सुधार की दी सलाह