मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास में बनाई रंगोली
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिन भर की व्यस्तता के बाद दीपावली के पर्व पर मुख्यमंत्री निवास में रंगोली बनाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलाकार महक साहू को रंगोली बनाते हुए देखकर प्रसन्न और उत्साहित हुए। स्वयं जमीन पर बैठकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पारंपरिक कला पर हाथ आजमाए और रंगोली बनाई। उन्होंने कलाकार महक से कुशलक्षेम पूछी और रंगोली बनाने की कला की प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को महक ने बताया कि उनके पिता उमेद साहू बाजार में मसाले की दुकान लगाते है। महक ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ परिवार का हाथ बटाने के लिए रंगोली बनाती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महक के प्रयासों की तारीफ करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शुभकामना दी।
मधुमक्खी पालन से किसानों की आय में 20 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि संभव
राज्यपाल पटेल मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के हितग्राहियों को पशुओं की देंगे सौगात
जैव विविधता हमारी विरासत, इसे समृद्ध करना हमारा कर्तव्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश सरकार शैक्षणिक उन्नयन के लिए कर रही अनवरत काम – संसदीय कार्य मंत्री