बफीर्ली हवाओं से बढ़ी ठंडक, अलाव तापते दिखे लोग
जयपुर । राजस्थान के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, मैदानी इलाकों में फतेहपुर शेखावाटी सबसे ज्यादा ठंडा रहा. यहां न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा सीकर, चूरू और संगरिया (हनुमानगढ़) में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया राज्य में अधिकतम तापमान पाली में 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में पारा लुढ़कने से सर्दी बढ़ गई लोग जगह जगह अलाव तापते हुए नजर आए. अलसुबह यहां पर्यटन स्थलों पर वीरानी देखने को मिली. इस साल सर्दी के सीजन का सबसे कम तापमान फतेहपुर शेखावाटी में 1.0 डिग्री दर्ज किया गया है. इसके बाद शेखावाटी में हाड कांपने वाली ठंड की शुरुआत हो गई है. इसके पहले दिनभर चली ठण्डी हवाओं के कारण लोग ठिठुरते हुए देखे गए। उत्तर भारत से चली बफीर्ली हवाओं ने राजस्थान में ठिठुरन बढ़ा दी है. आज सुबह से प्रदेश में शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है 11 दिसंबर को जिन जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है, उनमें गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, सीकर, अलवर, करौली, बारां, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जालोर और उदयपुर शामिल है. 12 तारीख को येलो अलर्ट वाले जिलों में गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, सीकर, अलवर, करौली, बारां, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जालोर, उदयपुर और जैसलमेर शामिल हैं. 13 दिसंबर को गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, सीकर, अलवर, करौली, बारां, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जालोर, उदयपुर और जैसलमेर में शीत लहर को लेकर अलर्ट रहेगा. मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 7-8 दिसंबर को एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल एरिया में एक्टिव हुआ था. इस सिस्टम से इन राज्यों में कई जगह बारिश के साथ बर्फबारी हुई. ये सिस्टम अब थोड़ा आगे बढ़ गया है, उत्तर से बफीर्ली हवा चलनी शुरू हो गई, जिसकी वजह से सर्दी का असर ज्यादा हो रहा है।
महासमुंद के स्कूल में परिजनों ने जड़ा ताला, शिक्षिका पर फूटा गुस्सा
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, गेहूं पर ₹40 और उड़द पर ₹600 बोनस
इंदिरा प्रियदर्शनी कॉलेज मामले में आरिफ मसूद को बड़ी राहत
रोज बीपी की दवा लेते हैं? पहले करा लें यह जरूरी जांच
टी20 विश्वकप 2026 के 20 बड़े आंकड़े: छक्कों-शतकों की बरसात, बुमराह का जलवा