आयुक्त ने अधिकारियों को सर्वश्रेष्ठ रैंक लाने के लिए किया मोटिवेट
जयपुर। नगर निगम ग्रेटर आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के अन्तर्गत मैराथन बैठक लेकर किये जा रहे कार्यो की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर जोन उपायुक्त, जोन अधिशाषी अभियन्ता, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्यालय उपायुक्त, सभी जोन मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
आयुक्त ने स्वच्छ सर्वेक्षण से जुड़े हुये सभी बिन्दुओं पर बारीकी से चर्चा की जहां कही कमी पाई गई वहां अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। आयुक्त ने कहा कि गीले व सूखे कचरे का पृथक्करण आवश्यक है इसलिये प्रत्येक नागरिक गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग करके ही हूपर में डाले तथा इसे प्रतिदिन अपनी आदत में डाले। जहां पर निर्माणाधीन भवनों पर कही भी ग्रीन नेट ना हो वहां चालान किया जाये, अवैध, अस्थाई अतिक्रमण हटाये जाये। कच्ची बस्तियों में सफाई करवाई जाये। आयुक्त ने सार्वजनिक, ट्रांसपोर्ट हब, टूरिस्ट, धार्मिक और कॉमर्शियल स्थानों पर डस्टबिन की व्यवस्था, सिटी प्रोफाइल एरिया से सीएनडी वेस्ट हटाये जाने के लिये अभियान चलाने के निर्देश दिये।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद