कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाले जा रहे भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगी।इससे पहले सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेठी से अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर से शुरू की।उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता की तबियत खराब होने के कारण उन्हें नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।इससे पहले कांग्रेस महासचिव ने अपनी बीमारी के कारण 16 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भाग नहीं लेने पर पर निराशा व्यक्त की थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा था कि में बेसब्री से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा था कि वह जल्द ही इस यात्रा से जुड़ेंगी।
झंग बिरादरी में 120 साल पुरानी परंपरा: होली पर रामलीला का अनोखा आयोजन, पाकिस्तान से जुड़ा इतिहास
सिरोही की अनोखी होली: सुख-समृद्धि की कामना में अग्नि पर चलते ग्रामीण, रणोरा-पाबा-जांबूडी की परंपरा
Surguja में भाजपा नेता के बेटे की फर्म समेत दो दुकानों में चोरी
भरतपुर में कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, ड्राइवर की दर्दनाक मौत; डीजल फैलते ही भड़की आग