सीकर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जबरन कलेक्ट्रेट में घुसने की कोशिश की
जयपुर । राजस्थान में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित छह कांग्रेस विधायकों को सस्पेंड करने के बाद गतिरोध बढ़ गया है। कांग्रेस विधायकों का विधानसभा सदन में धरना जारी है। धरने पर बैठे निलंबित विधायक संजय कुमार जाटव और जाकिर हुसैन गैसावत की तबीयत बिगड़ गई थी।
वहीं इसके बाद प्रदेश भर में जिला स्तर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से विरोध प्रदर्शन हो रहा है। सीकर कार्यकर्ताओं ने जबरन कलेक्ट्रेट में घुसने की कोशिश की। इस दौरान कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। विधानसभा में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत की टिप्पणी के विरोध में स्पीकर की डायस की तरफ बढ़ने वाले विधायकों पर कार्रवाई की गई थी।
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ