शिक्षा मंत्री ने दी छात्राओं को नि:शुल्क साईकिल की सौगात
जयपुर । शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मोडक स्टेशन के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पंचायत समिति खैराबाद की छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों से बेटियों को खूब पढ़ाने और आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन के लिए राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ लेकर बेटियां पढ़ाई में पीछे नहीं रहें। दिलावर ने इस अवसर पर कहा कि सभी विद्यालयों में सूर्य नमस्कार कराया जाए।
शिक्षा मंत्री ने खैराबाद पंचायत समिति के 47 विद्यालयों की एक हजार आठ छात्राओं को निशुल्क साइकिल की सौगात दी। मंत्री ने इन छात्राओं का अभिनंदन कर उनसे संवाद किया और शुभकामनाएं दी। साइकिल पाकर बेटियों के चेहरे खिल गए। नि:शुल्क साईकिल योजना में 2758 छात्राओं को लाभ मिलेगा। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री ने इस अवसर पर विद्यालय परिसर में श्रमदान किया और क्षेत्र वासियों को इस अवसर पर स्वच्छता का संकल्प भी दिलवाया । उन्होंने कहा कि माह में एक दिन सभी मिलकर अपने गांव की सफाई करें। उन्होंने निर्देश दिए कि पंचायत में सफाई के लिए आने वाले बजट का पूरा उपयोग सफाई के लिए हो, इसमें कोताही पाई जाएगी तो गंभीरता से लिया जाएगा। स्वच्छता के लिए प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार भी दिये जायेंगे।
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी