कांगपोकपी में गोलीबारी, 1 की मौत
इम्फाल । मणिपुर के कांगपोकपी के कॉर्तुक गांव में सुबह दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई। इसमें 1 की मौत और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि एक गुट के 12 लोगों ने पहाड़ी इलाके से एक साथ गांव पर ओपन फायरिंग की। उन्होंने मोर्टार भी दागे। जवाब में गांववालों ने भी फायरिंग की। पुलिस ने घटना में मारे जाने वाले शख्स और घायल हुए लोगों की जानकारी शेयर नहीं की है। पुलिस अधिकारी ने कहा- कॉर्तुक गांव में गोलीबारी के बाद आसपास के गांव में भी फायरिंग हुई। घरों में गोलियों के निशान साफ देखे जा सकते हैं। महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित जगह तक पहुंचाया गया है।
Jaipur में 13वां फागोत्सव ‘ढूंढाड़ की धमाल’ रंगारंग, दिया कुमारी ने दी होली की शुभकामनाएं
चेक बाउंस: न डरें, न हल्के में लें; जानिए जेल का डर कितना सच और धारा 138 में क्या है सजा और कब होती है सख्ती?
50 हजार प्रवासी संकट में, इस्राइल-अमेरिका–ईरान तनाव की आंच मेवाड़ तक
Bhojeshwar Temple में वरमाला पर बवाल, ‘परमीशन’ को लेकर कपल रोका गया
Bharatiya Janata Party की राजस्थान प्रदेश कार्यसमिति घोषित, सभी जिलों को प्रतिनिधित्व