सुशासन तिहार के अंतर्गत मिल रहा तत्काल लर्निंग लाइसेंस
कोंडागांव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत समस्याओं और मांगों के लगातार निराकरण से आम नागरिकों को बहुत राहत मिल रही है। परिवहन विभाग द्वारा सुशासन तिहार में प्राप्त लायसेंस हेतु आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है एवं ऑनलाईन आवेदन कर आने वाले आवेदको को परिवहन सुविधा केन्द्र के माध्यम से तत्काल लर्निंग लायसेंस प्रदाय किया जा रहा है। विदित हो कि सुशासन तिहार के अंतर्गत लायसेंस हेतु परिवहन विभाग को 460 आवदेन प्राप्त हुए थे, जिसमें से लगभग 120 लोगों का लर्निंग लायसेंस जारी किया जा चुका है एवं शेष आवेदकों का भी ऑनलाईन आवेदन करने के पश्चात् कार्यालय में उपस्थित होने हेतु पत्र के माध्यम से सुचित किया जा रहा है, जिससे कि उन्हें लर्निंग लायसेंस तत्काल प्रदान किया जा सके।
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन