जेडीए ने चार किमी तक हटाया अतिक्रमण
जयपुर । जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा झारखण्ड तिराये से पुरानी चुंगी क्वीन्स रोड़ से खातीपुरा तिराहा होते हुये लता सर्किल तक रोड़ के दोनों तरफ करीब 04 कि.मी. तक सडक़ सीमा में आ रहे अतिक्रमणों को हटाया गया। जयपुर शहर के मुख्य रोड्स, सेक्टर रोड्स व अन्य रोड्स पर बाधित यातायात आवागमन को सुगम संचालन हेतु सडक़ों पर अस्थायी रूप से किये जा रहे अवैध कब्जों-अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही प्रवर्तन प्रकोष्ठ द्वारा से शुरू की गई। जिसमें आज झारखण्ड तिराये से पुरानी चुंगी क्वीन्स रोड़ से खातीपुरा तिराहा होते हुये लता सर्किल तक रोड़ के दोनों तरफ करीब 04 कि.मी. तक के एरिया में करीब 220 अतिक्रमणों को हटवाया।
लगातार कार्यवाही करते हुये कुल 1855 अवैध कब्जों-अतिक्रमणों को हटवाया गया। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा के निर्देषन में उप नियंत्रक-द्वितीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-06, 07 के सहयोग से सामुहिक अभियान का आयोजन कर झारखण्ड तिराये से पुरानी चुंगी क्वीन्स रोड़ से खातीपुरा तिराहा होते हुये लता सर्किल तक रोड़ के दोनों तरफ करीब 04 कि.मी. तक के दायरे में दुकानों, मकानों के आगे अत्यधिक लम्बाई में बने चबुतरें, सीढिय़ां, बाउण्ड्रीवाल, लगाये गये लोहे के ऐंगल, टीनषेड़, चाय, नास्तें की थडियां, ठेलें, तिरपाल, लोहे की रेलिंग, जालियां, टेबल कुर्सियां, होर्डिंग-साइन बोर्ड, पत्थर, पट्टियां इत्यादि द्वारा किये गये लगभग 220 स्थाई-अस्थाई अवैध कब्जों-अतिक्रमणों को जोन-06, 07 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी, मजदूरों की सहायता से हटाया जाकर मुख्य रोड़ को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। चौरडिय़ा पैट्रोल पम्प के सामने यातायात अवरूद्धों को हटावाकर रोड़ को सुगम करवाया गया।
नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों से की बातचीत, पश्चिम एशिया के तनाव पर चर्चा
जियोपॉलिटिक्स के महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे Narendra Modi, चीफ गेस्ट होंगे Alexander Stubb
छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 13 ट्रेनें 3 दिन तक रद्द, यात्रियों को अलर्ट
महायुद्ध की आहट हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
हर साल 14,000 नई भर्तियों से दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और मजबूत