जस्टिस झाला ने केन्द्रीय कारागृह का किया निरीक्षण
जयपुर । राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष जस्टिस रामचंद्र सिंह झाला ने अपने उदयपुर प्रवास के दौरान केंद्रीय कारागृह उदयपुर का निरीक्षण किया। अध्यक्ष के आगमन पर शस्त्र सलामी से स्वागत किया और सभी बंदियों ने राष्ट्रगान किया। प्रत्येक बंदी परेड में बंदियों द्वारा स्टाफ के साथ राष्ट्रगान को अध्यक्ष झाला ने अच्छी पहल बताया। जस्टिस झाला ने कारागृह में निरुद्ध सभी दण्डित एवं विचाराधीन बंदियों से परेड में व्यक्तिगत रूप से वार्ता कर जेल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बंदियों ने भोजन, नाश्ता अच्छा मिलना और चिकित्सा सुविधा व दवाईयां समय पर मिलना बताया। उन्होंने साफ-सफाई को देखा भोजनशाला में भोजन चैक किया, भोजन की गुणवत्ता अच्छी, साफ-सफाई एवं व्यवस्थाये उत्तम पाई गई।
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?