Datia जिला अस्पताल में नकाबपोशों का आतंक, मरीज के अटेंडर से मारपीट
दतिया: जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र के ग्राम उपराय में शुरू हुआ जमीनी विवाद जिला अस्पताल तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब 10 से 15 नकाबपोश बदमाशों ने घुसकर जमकर हंगामा किया और मरीज के अटेंडरों के साथ मारपीट की।
विवाद की जड़: जानकारी के अनुसार, उपराय गांव में खेत की जुताई को लेकर बृजकिशोर और बलवान पक्ष के बीच विवाद हुआ था। खेत पर हुए हमले में बृजकिशोर के बुजुर्ग पिता घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
अस्पताल में हमला: हमलावर यहीं नहीं रुके; जब घायल का इलाज चल रहा था, तभी नकाबपोश बदमाश हाथों में हथियार और डंडे लेकर अस्पताल पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश तांडव मचाते और मारपीट करते साफ दिखाई दे रहे हैं। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
पुलिस की कार्रवाई: सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित पक्ष का आवेदन लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी।
चुनावी मैदान में बीजेपी की ताकत का प्रदर्शन, आज सीएम मोहन यादव-हेमंत खंडेलवाल का रोड शो
बाबर आजम की वापसी रही नाकाम, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान मुश्किल में
Meesho Share Price: मोतीलाल ओसवाल बुलिश, Buy के साथ शुरू किया कवरेज; बुल केस में 81% तक उछाल की जताई उम्मीद
विजय थलापति के बाद अब धनुष? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस