बहराइच हिंसा को लेकर मायावती ने योगी सरकार पर साधा निशाना
लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बहराइच की घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी निभाई गयी होती तो बहराइच की घटना कभी भी घटित नहीं होती। बसपा नेत्री मायावती ने मंगलवार को एक्स पर लिखा कि यूपी के बहराइच जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति का खराब होकर काबू से बाहर हो जाना चिन्ताजनक है। ऐसे हालात के लिए शासन-प्रशासन की नीयत व नीति पक्षपाती नहीं बल्कि पूरी तरह से कानूनवादी होना चाहिए ताकि संबंधित मामला गंभीर न हो और यहां शान्ति व्यवस्था की स्थिति बनी रहे।
बसपा प्रमुख ने आगे लिखा कि त्योहार कोई भी व किसी मजहब का हो, शान्ति व्यवस्था सरकार की पहली जिम्मेदारी है। ऐसे अवसर पर विशेष प्रबंध जरूरी हैं। यदि ऐसी जिम्मेदारी निभाई गई होती तो बहराइच की घटना कभी भी घटित नहीं होती। सरकार हर हाल में अमन-चौन व लोगों के जान-माल व मजहब की सुरक्षा सुनिश्चित करे। विदित हो कि उत्तर प्रदेश के बहराइचमें रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के जुलूस के दौरान पत्थरबाजी, फायरिंग और आगजनी की घटना हुई। बहराइच में हुए बवाल में एक युवक की जान चली गई। आरोप है कि रामगोपाल की पिटाई के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। बहराइच में भड़की हिंसा के बाद पूरे इलाके में फोर्स तैनात है। जगह-जगह पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है। प्रभावित इलाकों में आधार कार्ड देखकर ही एंट्री दी जा रही है।
गैस सिलेंडर महंगा होने पर उमंग सिंघार का हमला, बोले- जनता कब तक उठाएगी सरकार की विफलताओं का बोझ
धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज, बदला लेने निकले रणवीर सिंह—देखें क्या है खास
छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की शुरुआत, 30 राज्यों के खिलाड़ी होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क, रायपुर में पारा 38 डिग्री के करीब
एमएम फारूकी का बड़ा बयान: इस मामले में आमिर खान से पीछे हैं शाहरुख खान!