एंगेजमेंट और तलाक की अंगूठी पहनने का नया ट्रेंड
नई दिल्ली । अमेरिका में विवाह टूटने के बाद अब एक नया ट्रेंड शुरू हो गया है। तलाकशुदा महिलाएं अब तलाक छिपाने के बजाय इसको उजागर करते हुए, समाज एवं दोस्तों के बीच रहना सीख लिया है। पहले तलाक को नकारात्मक तौर से देखा जाता था। अब अमेरिका में विवाह का टूटना अर्थात एक दूसरे के साथ के साथ रहने में यदि कोई समझौता नहीं हो पा रहा है। तो दोनों स्वतंत्रता के साथ रहते हुए, अपने संबंधों को आगे बढ़ा सकते हैं। यह नया ट्रेंड अमेरिका में शुरू हो गया है। एंगेजमेंट रिंग के साथ अब डिवोर्स रिंग साथ साथ में लेने का चलन बढ़ गया है।
तलाकशुदा महिलाएं अब डिवोर्स रिंग भी पहनने लगी है। पुराने रिश्ते के साथ नए रिश्ते को बताने में अब उन्हें कोई झिझक महसूस नहीं हो रही है। दोनों अंगूठियां एक ही हाथ की दो उंगलियों में पहनी जाती हैं। तलाकशुदा महिलाएं इसे एक सकारात्मक संदेश के रूप में देख रही हैं। वैवाहिक जीवन समाप्त हो जाने के बाद भी दोस्त के रूप में अपने पुराने संबंधों का आदर करती हैं। इससे तलाकशुदा महिलाओं का कॉन्फिडेंस भी हमेशा बना रहता है।
जल जीवन मिशन से बदली फुलमत बाई की जिंदगी, अब नहीं करना पड़ता पानी के लिए संघर्ष
टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार
प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
गुलाब स्टोरी आने वाले समय में प्रदेश और देश के लिए बनेगी प्रेरणादायक उदाहरण : उप मुख्यमंत्री शुक्ल