सोलर से जुडे सब स्टेशनों का नोडल अधिकारी करेंगे निरीक्षण
जयपुर । डिस्कॉम्स चेयरमैन सुश्री आरती डोगरा ने मुख्यालय से नियुक्त नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सर्किल क्षेत्र के अपने नियमित दौरों में कुसुम योजना के तहत स्थापित सोलर प्लांटों से जुड़े सब स्टेशन तथा फीडरों का भी निरीक्षण करें। इससे इन सौर ऊर्जा संयंत्रों से बेहतर उत्पादन हासिल किया जा सकेगा। इससे लाइनों की ट्रिपिंग रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाना सुनिश्चित किया जा सकेगा।
सुश्री डोगरा विद्युत भवन में जयपुर डिस्कॉम के नोडल अधिकारियों तथा वृत्त के अधीक्षण अभियंताओं के साथ विभिन्न विषयों पर समीक्षा करते हुए कहा कि नोडल अधिकारियों की माह में दो बार फील्ड विजिट की यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि निचले स्तर तक निगम की उपभोक्ता सेवाओं तथा कार्यप्रणाली में सुधार आए। उन्होंने निर्देश दिए कि नोडल अधिकारी डिवीजन एवं सब डिवीजन कार्यालयों तथा ग्रिड सब स्टेशनों की विजिट के दौरान जेईएन तथा फीडर इंचार्जों की बैठक अवश्य लें। इससे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, फीडबैक प्राप्त करने तथा धरातल पर सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।डिस्कॉम्स चेयरमैन ने नोडल अधिकारियों को रिकवरी, मेटेरियल की उपलब्धता, जारी किए जा रहे विद्युत कनेक्शनों में एसओपी के दिशा-निर्देशों की पालना, विद्युत छीजत की स्थिति, पीएम सूर्य घर निशुल्क बिजली योजना को गति देने के उपाय आदि की धरातल पर स्थिति का भी गहनता से निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त