150 फीट गहरे बोरवेल में गिरने से एक व्यक्ति की हुई मौत
राजस्थान में दौसा जिले के टोड़ा ठेकला गांव में एक युवक 150 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाल लिया गया। हालांकि तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। यह हादसा शुक्रवार शाम करीब चार बजे हुआ । पुलिस के अनुसार 44वर्षीय मृतक हेमराज अपने घर से चार सौ मीटर दूर बोरवेल में फंसी मोटर को निकाल रहा था।इस दौरान दो अन्य लोग मौजूद थे।
अचानक मिट्टी ढहने से हेमराज बोरवेल में गिर गया। इस पर उसके साथियों ने शोर माचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे । पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया
उपखंड अधिकारी ने बताया कि मौके पर जेसीबी बुलाकर ग्रामीण और पुलिस ने रेस्क्यू आपरेशन चलाया । करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद अचेत अवस्था में हेमराज को बाहर निकाल लिया गया। हेमराज को तत्काल लालसोट सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
ज्यादा स्किन केयर भी बन सकती है नुकसान की वजह, जानिए ओवर-स्किनकेयर सिंड्रोम
महिला दिवस पर सीएम विष्णुदेव साय का ‘लखपति दीदियों’ से संवाद
कटनी में बड़ा रेल हादसा, स्टेशन के पास मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरे
बिहान कार्यक्रम से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी, स्व सहायता समूह से मिली नई पहचान
एमिरेट्स ने अचानक निलंबित की फ्लाइट सेवाएं, एयरपोर्ट न आने की अपील