सैंड आर्ट के साथ 9 नवंबर से शुरू होगा पुष्कर का प्रसिद्ध मेला
जयपुर । राजस्थान का पुष्कर मेला 9 नवंबर से शुरू होगा। इस ऐतिहासिक पुष्कर मेले का शुभारंभ इस बार सैंड आर्ट के माध्यम से शुरू होगा। आर्टिस्ट अजय रावत द्वारा सोमवार को सेंट आर्ट की कलाकृति तैयार की गई है। रेत से बहुत सुंदर आकृति बनाने का काम अजय रावत ने किया है। जिसको देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं।
पुष्कर मेला ऊंट मेले के नाम से भी जाना जाता है
राजस्थान का सुप्रसिद्ध पुष्कर मेला ऊंट मेले के नाम से भी जाना जाता है। 9 नवंबर से शुरू होकर यह मेला 15 नवंबर तक चलेगा। इसमें बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी पहुंचते हैं 8 लाख से ज्यादा लोग मेले में पहुंचते हैं। जिसमें विदेशियों की संख्या न्यूनतम 50000 होती है। इस मेले में ऊंट घोड़े और दूसरे मवेशियों का मेला लगता है। जो आकर्षण का बड़ा केंद्र होता है।
UPSC रिजल्ट में 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह, किसका हुआ चयन? सोशल मीडिया पर बहस
पश्चिम एशिया संघर्ष का भारत की अर्थव्यवस्था पर असर, रिपोर्ट में सामने आए कारण
भारत-न्यूजीलैंड फाइनल: क्या कुलदीप यादव बनेंगे टीम इंडिया के ट्रंप कार्ड?
आशा कंफेक्शनरी फैक्ट्री में कर्मचारियों की हड़ताल, शोषण का लगाया आरोप