सड़क हादसा : डिवाइडर से टकराई कार, पांच दोस्तों की हुई मौत
राजस्थान के उदयपुर जिले में गोगुंदा-पिंडवाड़ा राजमार्ग पर एक सड़क डिवाइडर से टकराने से एक बड़ा हादसा हो गया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस हादसे में एसयूवी के पलट जाने से पांच दोस्तों की मौत हो गई।
हादसा बेकरिया थाना क्षेत्र में रविवार रात को हुआ। थाना प्रभारी प्रभु सिंह ने कहा कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
मृतकों की पहचान भीमा, नाथू गरासिया, पूनाराम गरासिया, मनोहर गरासिया और मुकेश के रूप में हुई। ये सभी 22-25 आयु वर्ग के थे। फिलहाल, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनके परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है।
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा