तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटर को टक्कर मारी, महिला की मौत
अजमेर। पुष्कर रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक ने महिला के स्कूटर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटर सवार महिला की मौत हो गई। सड़क हादसे में से पहले ही महिला ने अपना करवा चौथ का व्रत तोड़ा था। हादसे में मृतक महिला की पहचान 30 वर्षीय मनदीप कौर के रूप में हुई है। वह अपने पति गुरप्रीत और दो बेटियों, हरलीन (12) और लवलीन (8) के साथ रविवार रात लगभग 10:30 बजे मित्तल अस्पताल चौराहे के पास स्कूटर पर घूमने निकली थीं। इस दौरान अचानक एक तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे पूरा परिवार गिर पड़ा। हादसे के बाद बाइक सवार युवक भागने लगे, लेकिन एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। दूसरे युवक ने मौके से फरार होने में सफलता पाई। पकड़े गए युवक की लोगों ने पिटाई की, लेकिन पुलिस के आने पर उसे अपने साथ ले गई। पुलिस ने घायलों के बयान पर बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मनदीप के शव को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया और सोमवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।
पति और दोनों बेटियों को गंभीर चोटें
हादसे के दौरान मनदीप की गर्दन बाइक के पहिए और मडगार्ड के बीच फंस गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके पति और दोनों बेटियों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने मनदीप की गर्दन को बाइक से निकालने में काफी कोशिश की, लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुकी थीं। उन्हें मित्तल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों पर सदन में तीखी नोकझोंक