प्रदेश को मिलीं 729 महिला दरोगा
मेरठ। मेरठ में लोहिया नगर स्थित कोतवाल धनसिंह गुर्जर पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में शनिवार को 729 महिला दरोगाओं की पासिंग आउट परेड हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि रहे एडीजी ध्रुवकांत सिंह ने परेड की सलामी ली। शपथ ग्रहण के बाद परिजनों ने महिला दरोगाओं के कंधे पर सितारे लगाए। प्रशिक्षण के बाद 729 महिला दरोगा पास आउट हुई हैं। दीक्षांत परेड समारोह के मुख्य अतिथि एडीजी धु्रवकांत सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कमिश्नर सेल्वा कुमार जे मौजूद रहीं। इस दौरान मुरादाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित पासिंग आउट परेड कार्यक्रम का बड़ी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण किया गया। इसके बाद प्रशिक्षु दरोगाओं ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। इसके बाद प्रशिक्षुओं ने संविधान की शपथ ली। विभिन्न गतिविधियों के टॉपर प्रशिक्षुओं को सम्मानित भी किया गया।
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या