तीज माता की सवारी 7 अगस्त को निकलेगी
जयपुर। राजधानी में तीज की शाही सवारी शाही ठाठ बाठ से विभिन्न मार्गो से होते हुए निकाली जाएगी तीज की सवारी को लेकर पर्यटन विभाग इस बार नवाचार के साथ तैयारियां शुरू की पर्यटन मंत्री दिया कुमारी के निर्देश पर तीज की शाही सवारी इस बार देश-दुनिया देखेगी मंत्री के निर्देश पर पर्यटन विभाग सोशल प्लेटफॉर्म के साथ पर्यटन स्थलों और सार्वजनिक जगहों पर लाइव टेलीकास्ट करने की तैयारियां की, पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक राकेश शर्मा ने बताया कि इस बार जयपुर की तीज की सवारी पर्यटन स्थलों और सार्वजनिक जगहों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से तीज की सवारी को लाइव दिखाया जाएगा।
तीज की सवारी निकलने से पहले लाइव स्क्रीन के पास राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा लोकरंग की छटा बिखरेगे सोशल मीडिया के माध्यम से देश-दुनिया में बैठे लोग भी जयपुर की तीज की शाही सवारी देख सकेंगे पर्यटन विभाग के उप निदेशक उपेंद्रसिंह शेखावत ने बताया कि पर्यटन विभाग इस बार नवाचारों के साथ जनानी ड्योढ़ी से 7 और 8 अगस्त को परंपरागत शाही लवाजमे के साथ तीज की सवारी निकाली जाएगी इस बार ड्रॉन के माध्यम से तीज की सवारी पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा. इस बार तीज की सवारी के शाही ठाठ बाठ के साथ लोक कलाकारों की संख्या बढाई जा रही है जोकि लोकरंग की छटा बिखेरते हुए चलेंगे. तीज की सवारी को लाइव दिखाने के लिए बडी चौपड हवामहल, अल्बर्ट हॉल,पौण्डरिंग उद्यान,त्रिपोलिया गेट पर लाइव स्क्रीन से दिखाया जाएगा।
पीएम मोदी ने राजनीतिक और नैतिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया: Mallikarjun Kharge का बड़ा आरोप
राजेश राजौरा को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार, अनुराग जैन 5 दिन की छुट्टी पर
नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों से की बातचीत, पश्चिम एशिया के तनाव पर चर्चा