पति ने पत्नी की हत्या कर पहुंच गया थाने
हनुमानगढ़ । राजस्थान के हनुमानगढ़ जंक्शन की सुरेशीया कॉलोनी के वार्ड नंबर 56 में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसने पहले पत्नी का गला धारदार हथियार से काट दिया। फिर खुद ही पुलिस स्टेशन पहुंच गया। वहां उसने थानेदार के सामने कहा कि मैंने ही अपनी पत्नी की हत्या की है। जंक्शन थाना प्रभारी सतपाल बिश्नोई के अनुसार रमेश नाम का एक व्यक्ति थाने पहुंचा। उसने कहा कि मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। इसके बाद मामले की जांच के लिए पुलिस बल मौके पर पहुंची। वहां एक चारपाई पर महिला का शव खून से लथपथ पड़ा था।
थाना प्रभारी के अनुसार मृतका के मायके वालों ने बताया कि उनकी बेटी एकता का उसके पति रमेश के साथ अक्सर झगड़ा होता था। उसका पति उस पर शक भी करता था। इसी वजह से उसने धारदार हथियार से रात में उसकी निर्मम हत्या कर दी। रमेश घड़साना का रहने वाला है जो हनुमानगढ़ जंक्शन की सुरेशीया कॉलोनी के वार्ड नंबर 56 में किराए के मकान में रहता था। मृत महिला के 3 बच्चे हैं। इसमें 2 बेटे और एक बेटी है। सभी की उम्र 7 से 10 साल के बीच है। हत्या के समय सभी बच्चे सो रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को जगाया। अब यह बच्चे बिन मां के हो गए हैं और उनका हत्यारा पिता भी जेल जाएगा। मौके पर पहुंचे मृत महिला एकता के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों से की बातचीत, पश्चिम एशिया के तनाव पर चर्चा
जियोपॉलिटिक्स के महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे Narendra Modi, चीफ गेस्ट होंगे Alexander Stubb
छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 13 ट्रेनें 3 दिन तक रद्द, यात्रियों को अलर्ट
महायुद्ध की आहट हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
हर साल 14,000 नई भर्तियों से दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और मजबूत