महाराष्ट्र के रत्नागिरी में नहीं है ठंड
मुंबई । महाराष्ट्र के रत्नागिरी में ठंड नहीं है। यहां का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। जिससे यह शीत मौसम में आने वाली अच्छी जगह है। यहां पर सर्दियों के मौसम में घूमने के लिए एक आरामदायक विकल्प है। जहां महाराष्ट्र के स्वादिष्ट खाने का आनंद ले सकते हैं। यहां दिल्ली से ट्रेन या फ्लाइट द्वारा जा सकते हैं।
महाराष्ट्र का मुंबई शहर भी घूमने के लिए बहुत पॉपुलर है। अधिकतर लोग दूर-दूर से यहां घूमने के लिए आते हैं। यहां गेटवे ऑफ इंडिया, चौपाटी घूमने के साथ स्टार के बंगले भी देख सकते हैं। अगर आप लकी रहे तो शायद आपको अपने फेवरेट स्टार को देखने या मिलने का मौका मिल जाए। अगर आप भी सर्दी के मौसम में किसी ऐसी जगह घूमना चाहते हैं जहां आपको सर्दी का एहसास न हो तो मुंबई भी घूम सकते हैं। जब भी विंटर वेकेशन की बात होती है तो सबसे पहले दिमाग में गोवा का नाम आता है। यहां हर साल लाखों पर्यटक घूमने आते हैं। यहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। अगर आप एक पर्फेक्ट विंटर वेकेशन पर जाना चाहते हैं तो गोवा घूमने जा सकते हैं। यहां बीच से लेकर गोवा की नाइट लाइफ एन्जॉय करने का मौका मिलेगा। हैदराबाद में सर्दियों के मौसम में भी तापमान सामान्य रहता है। चार मीनार और मोतियों का विशाल संग्रह इस शहर के मुख्य आकर्षणों में से एक है। एसे में आप सर्दियों में हैदराबाद जाने का प्रोग्राम भी बना सकते हैं।
छतरपुर में एम्बुलेंस न मिलने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
सीएम मोहन यादव ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
Mohan Yadav ने Amit Shah से की मुलाकात, निगम-मंडल नियुक्तियों पर चर्चा
Indian National Congress नेत्री उर्मिला साकेत की नाराजगी, अधिकारी को पहनाया भाजपा का पट्टा