बाल  हमारी खूबसूरती का अहम हिस्सा होते हैं, इसलिए जितनी देखभाल स्किन की जरूरी है, उतनी ही बालों की भी जरूरी है |  आजकल प्रदूषण, गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण बालों की सेहत खराब हो जाती है |  इसके कारण समय से पहले बालों का सफेद होना, झड़ना, रूसी और डैमेज हेयर  की परेशानी शुरू हो जाती है |  इन परेशानियों को दूर करने के लिए बालों को पोषण देने की जरूरत होती है |  यहां जानिए दही से बने ती हेयर मास्क के बारे में जो आपके बालों को पोषण देने के साथ हर तर​ह की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होंगे |

दही और करी पत्ते का हेयरमास्क

खाने का स्वाद बढ़ाने वाला करीपत्ता आपके बालों के लिए भी काफी असरदार होता है |  मुट्ठीभर करीपत्ते को पीसकर इस पेस्ट को एक कप दही में मिक्स कर लें |  इस मास्क को बालों की जड़ों से लेकर लेंथ तक लगाएं |  करीब एक घंटे लगा रहने दें, इसके बाद बालों को धो लें |  करीपत्ते और दही से बना ये मास्क आपके बालों को असमय सफेद होने से रोकता है |  बालों को सॉफ्ट बनाता है और हेयर फॉल को कंट्रोल करता है |

दही मेथी और प्याज का हेयरमास्क

पहला हेयरमास्क दही, मेथी और प्याज का है |  इसे बनाने के लिए चार चम्मच दही, तीन चम्मच प्याज का रस, एक चम्मच मेथी पाउडर की जरूरत होती है |  इसके सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और अपने बालों की जड़ों से लेकर बालों तक लगाएं |  करीब आधा घंटे के लिए लगा छोड़ दें |  इसके बाद माइल्ड शेंपू से सिर को धो लें |  ये मास्क बालों की सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है |  इससे बालों में डैंड्रफ की समस्या दूर होती है, बाल सिल्की होते हैं |

दही और शहद का हेयरमास्क

दही बालों की कंडीशनिंग का काम करता है और शहद बालों को नमी प्रदान करता है |  ऐसे में एक कप दही में दो चम्मच शहद मिलाकर लगाएं |  इससे बालों की जड़ों में उंगलियों की मदद से लगाकर मसाज करें और बालों के एंड तक लगाएं |  करीब आधा घंटा बालों पर लगा रहने दें, इसके बाद माइल्ड शेंपू से सिर को धो लें |  दही और शहद से बना ये मास्क आपके बालों को पोषण देने के साथ उनकी ड्राईनेस को दूर करेगा |  बालों को मुलायम बनाएगा और चमक वापस लौटाएगा |