चोरों ने घर के बाहर लगे गेट का आधा हिस्सा चुराया
कोटा । राजस्थान के कोटा में 2 बाइक सवार चोर एक घर के बाहर रुके और आधे गेट को चुराकर फरार हो गए। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसने पूरे कोटा को सकते में डाल दिया है। इस चोरी के समय घर में लोग मौजूद थे लेकिन उन्हें चोरी का पता तक नहीं चला।
घटना के दिन दो चोर बाइक पर सवार होकर घर के पास पहुंचे। एक चोर बाइक से उतरा और लोहे के गेट को उखाड़ दिया। फिर दोनों चोर गेट को बाइक पर लादकर फरार हो गए। यह सब इतनी सफाई से हुआ कि घरवालों को भनक तक नहीं लगी। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि कैसे चोर चोरी को अंजाम देते हैं। इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि एक चोर 12 बजकर 20 मिनट और 13 सेकंड पर गेट को पकड़ता है। 12 बजकर 20 मिनट ओर 23 सेकंड में सेकंड गेट उखाड़ता है। घर के सामने पहुंचने और वहां से फरार होने में दोनों चोरों को महज 40 सेकंड का समय लगा है।
होली पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा बदमाशों पर कार्रवाई; कई वारंटी गिरफ्तार
इज़रायल में रह रहे रीवा के युवक ने सुनाई आपबीती, ‘हर बिल्डिंग में बंकर, 15 मिनट पहले आता है अलर्ट’
ईरान मुद्दे पर कांग्रेस-भाजपा में घमासान, राहुल गांधी के बयान पर सत्तारूढ़ दल का पलटवार
तेहरान में खामेनेई को श्रद्धांजलि, ईरान-इस्राइल तनाव और बढ़ा