कोरबा में दो अलग-अलग सड़क हादसों से मचा हड़कंप
बलौदाबाजार|छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में एक गंभीर आपराधिक मामले का खुलासा हुआ है, जहां सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 11 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि कसडोल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वाहन चालक के पद पर कार्यरत सुरेंद्र टंडन ने उसे सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। इसी बहाने उसने पीड़िता को अपने झांसे में लिया और बाद में शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान सुरेंद्र टंडन (36 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सरसिंवा क्षेत्र के भिनोदा गांव का निवासी है और वर्तमान में कसडोल स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रह रहा था।
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत