अजमेर में किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण
जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर शहर में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अजमेर के विकास के लिए योजनाबद्ध रूप से काम किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने ग्राम लोहागल एवं ग्राम काजीपुरा में सडक़ निर्माण कार्यों का शुभारम्भ किया। इनकी लागत 35 लाख रूपये से अधिक है।
देवनानी ने कहा कि अजमेर के विकास के लिए योजनाबद्ध रूप से काम किया जा रहा है। इसी के अनुरूप काम हो रहा है। चिकित्सा के क्षेत्र में अजमेर राजस्थान का बड़ा हब बनेगा। इसी तरह आयुर्वेद विश्वविद्यालय, खेल अकेडमी, स्पोट्र्स कॉलेज, आईटी पार्क एवं अन्य विकास कार्य अजमेर के नए मील के पत्थर बनेंगे। उन्होंने कहा कि बजट घोषणा के तहत 24 करोड़ की राशि से नालों का निर्माण जल्द शुरू होगा। जिसकी टेंडर फरवरी के दूसरे सप्ताह में खुल जाएंगे। इसके अलावा निगम और प्राधिकरण की ओर से भी 11 करोड़ की लागत से नालों का निर्माण करवाया जाएगा।
41वें जन्मदिन पर नुसरत का ग्लैमरस अंदाज, सेलेब्स संग मनाया खास दिन
25 दिन 25 कहानियां: बनारस की गलियों में अब पहले जैसी सुस्ती नहीं
जगदलपुर में अमित शाह की बड़ी बैठक, चार मुख्यमंत्रियों संग करेंगे मंथन
दिल्ली-गुजरात यात्रा होगी आसान, राजस्थान में नई चौड़ी टनल का उद्घाटन जल्द
रायबरेली में राहुल गांधी का बड़ा संवाद कार्यक्रम, महिलाओं के बीच उठाएंगे महंगाई के मुद्दे