वेस्ट यूपी में मौसम के शुष्क रहने के आसार
लखनऊ। वेस्ट यूपी में आगामी पांच दिन तक मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान दिन का तापमान 25-26 डिग्री के आसपास रहेगा। फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। इस बीच प्रदूषण में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। प्रदेश में शुक्रवार को मौसम साफ रहा है। दिन में मौसम गर्म हो रहा है लेकिन रात में सर्दी का अहसास हो रहा है।
शुक्रवार को मेरठ का एक्यूआई 90 दर्ज किया गया। जयभीमनगर 66, गंगानगर 101, पल्लवपुरम 104, बेगमपुल 125, दिल्ली रोड 118 दर्ज किया गया है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ यूपी शाही का कहना है कि आगामी पांच दिन तक वेस्ट यूपी के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। अधिकतम तापमान 25-26 के आसपास रहेगा और रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे रहने के आसार हैं।
पुलिस महकमे में हुआ होली मिलन समारोह, अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर मनाई होली
महाराष्ट्र में परिवहन क्षेत्र की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ट्रांसपोर्टरों ने रखीं प्रमुख मांगें
नीतीश कुमार का पूरा प्रोफाइल: परिवार, शिक्षा और सियासी सफर की कहानी
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
बीकानेर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप