छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई के बावजूद बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अरब सागर में रहे निम्न दाब के क्षेत्र की वजह से नमी का प्रवेश हो रहा है। इसकी वजह से प्रदेश में एक दो-स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जबकि एक दो-स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने और भारी बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। साथ ही राजधानी में दिनभर बादल आंशिक रूप से छाए रहने के संकेत हैं, जबकि शाम-रात तक गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावनाएं बन रही हैं।
वहीं, वर्षा का क्षेत्र प्रमुखत: दक्षिणी छत्तीसगढ़ रहने के आसार हैं, जबकि रायपुर व दुर्ग संभाग में भी एक दो स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। इसी बीच शनिवार को राजधानी में मौसम आंशिक रूप से मेघमय रहा और उमस की वजह से लोगों को गर्मी में परेशान होना पड़ा।
वहीं, प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा तीन सेमी कांकेर के नरहरपुर ब्लाक में दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दंतेवाड़ा में, जबकि न्यनूतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया।
यह बन रहा है सिस्टम
एक ऊपरि हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर अंडमान सागर के ऊपर 20 अक्टूबर को बनने की संभावना है, इसके प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 22 अक्टूबर को बनने की संभावना है। उसके बाद उसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए और अधिक प्रबल होने की संभावना है।
वहीं, प्रदेश के दक्षिणी भाग में नमी का आगमन लगातार जारी है, जिसके कारण प्रदेश के दक्षिणी भाग में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने और एक दो स्थान पर वज्रपात होने की भी संभावना है।
अधिकतम तापमान औसत से ज्यादा
मौसम विभाग के पिछले 30 वर्षों के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य औसत से सभी क्षेत्रों में अधिक है। यह अंबिकापुर में सामान्य से 3.7 डिग्री, जगदलपुर में 3.5 डिग्री, बिलासपुर में 2.6 डिग्री, रायपुर में दो डिग्री, पेंड्रा रोड में 1.6 डिग्री और दुर्ग में 0.5 अधिक है।
न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा
अधिकतम तापमान के अलावा न्यूनतम तापमान भी सामान्य औसत से सभी जगहों से ज्यादा है। रायपुर में यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर में 4.5 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 3.4 डिग्री सेल्सियस, अंबिकापुर में 2.2 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग में एक डिग्री सेल्सियस और पेंड्रा रोड में 0.6 डिग्री सेल्सियस सामान्य से अधिक है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद