दक्षिण भारत के ऐसे कई व्यंजन हैं जो अधिकतर लोग पसंद करते हैं  | इसमें डोसा और इडली आदि शामिल है  | इसके अलावा दक्षिण भारत के कुछ लोकप्रिय स्नैक्स भी हैं जिनका आनंद शाम को एक गर्म चाय के साथ ले सकते हैं  |

थट्टाई  :  थट्टाई दक्षिण भारतीय व्यंजनों का एक डीप फ्राइड क्रिस्पी क्रैकर्स हैं  | ये मैदा, दाल, मिर्च पाउडर आदि से बनाया जाता है  | इन क्रैकर्स का आनंद आप एक चाय के साथ अपने परिवार के साथ ले सकते हैं  |

खस्ता मुरुक्कू  :  होली और दिवाली जैसे त्योहारों के दौरान मुरुक्कू या चावल की चकली एक बेहतरीन स्नैक हो सकता है  | इसके अलावा कई बार अचानक भूख लगने पर भी आप इस चावल की चकली का सेवन कर सकते हैं  | ये बहुत ही स्वादिष्ट होती है साथ ही ये आपकी भूख को रोकने में मदद करेगी  |

अचप्पम  : अचप्पम केरल का एक लोकप्रिय स्नैक है  | इसे चावल के आटे से बनाया जाता है  | इसे बनाने के लिए आपको भीगे और सूखे चावल के पाउडर की जरूरत होती है  | इसे अन्य सामग्री जैसे नारियल का दूध, चीनी, अंडा, काले तिल, कसा हुआ नारियल आदि के साथ मिलाया जाता है  | ये स्वादिष्ट होता है  | एक कप गर्म चाय के साथ ये बहुत स्वादिष्ट लगता है  |

मैसूर बोंडा  : मैसूर बोंडा को चावल के आटे, मैदा, बेकिंग सोडा, तेल, कुछ बीज, मिर्च और अदरक से बनाया जाता है  | ये बनाने में बहुत आसान है  | इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं  |

दाल वड़ा  : दाल वड़ा अपने आप में एक टी टाइम स्नैक रेसिपी है  | इसलिए आप अपने स्नैकिंग टाइम में ये दाल वड़ा भी शामिल कर सकते हैं  | आप इसे नारियल की चटनी के साथ परोस सकते हैं  |

चावल के अप्पे  : चावल के अप्पे एक और लोकप्रिय दक्षिण भारतीय रेसिपी है  | आप शाम के नाश्ते और ब्रेकफास्ट के लिए इस बेहतरीन स्नैक का आनंद ले सकते हैं  |