युवक ने फांसी लगाई, कारण अज्ञात
भोपाल। निशातपुरा थाना इलाके में अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक जलसेवा शांति नगर, निशातपुरा में पत्नि के साथ किराये से रहने वाला मोहर सिंह लोधी पिता हजारी लाल लोधी (30) प्राइवेट काम करता था। पत्नी मनीषा लोधी ने पुलिस को बताया कि पति मोहर सिंह ने बीती रात करीब 1 बजे अपना कमरा अंदर से बंद कर लिया था। बाद में उसने पति को काफी आवाजे दी लेकिन न तो मोहर सिंह ने कोई जवाब दिया और न ही दरवाजा खोला। मनीषा ने अपने भाई राजा लोधी को फोन पर घटना की जानकारी दी। भाई घर पहुंचा और दरवाजा खुलवाने का काफी प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। तब उन्होनें खिड़की से झांककर देखा तो उन्हें कमरे में मोहर सिंह की लाश फांसी के फंदे पर लटकी नजर आई। इसके बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर जॉच के बाद शव पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है, कि परिवार वालो के बयान दर्ज किए जाने के बाद ही खुदकुशी के कारणो का खुलासा हो सकेगा जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।
युजवेंद्र चहल का नया अवतार, फिटनेस पर पूरा फोकस
नवरात्रि के पहले दिन होती है मां शैलपुत्री की पूजा
नवरात्रि में 9 दिनों तक माता के अलग-अलग रूपों की होती है पूजा
नवरात्रि के पहले दिन होती है मां शैलपुत्री की पूजा
भोपाल में ‘अपनों से खरीदारी’ अभियान पर बवाल, ईद-नवरात्र को लेकर टकराव