जेलेंस्की ने कहा, रुस को रोका जा सकता यह साबित हुआ
कीव । यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि उनके देश ने दुनिया को दिखाया है कि रूस की सेना को रोका जा सकता है। उन्होंने 22 महीने से जारी युद्ध में रूस की बड़ी और संसाधनों से पूर्ण सेना के खिलाफ अपने देश के लिए अधिक मदद हासिल करने के उद्देश्य से बाल्टिक देशों की यात्रा शुरू की है। लिथुआनिया की राजधानी विलनियस में जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन को रूस के मिसाइल और ड्रोन हमलों के खिलाफ अपनी वायु सुरक्षा को मजबूत करना है और हमें गोला-बारूद की आपूर्ति चाहिए। उन्होंने लिथुआनियाई राष्ट्रपति गिटानस नौसेदा के साथ वार्ता के बाद कहा, हमने साबित किया है कि रूस को रोका जा सकता है, मुकाबला संभव है। उन्होंने कहा, हमें आधुनिक रक्षा प्रणालियों की सख्त जरूरत है।
विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पुडुचेरी पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त
Supreme Court of India सख्त, CJI बोले- न्यायपालिका को बदनाम करने की इजाजत नहीं
Uttar Pradesh में बीएसपी विधायक के आवास पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई
Indore में अंडरग्राउंड मेट्रो की तैयारी तेज, अप्रैल-मई से शुरू होगी खुदाई